भूमि विवाद के चलते तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आए पिता का पहली पत्नी के बेटे ने किया अपहरण - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 2 July 2020

भूमि विवाद के चलते तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आए पिता का पहली पत्नी के बेटे ने किया अपहरण

कनीना तहसील से एक व्यक्ति का अपहरण कर गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कनीना निवासी छाजूराम अपने बेटे हंसराज के साथ तहसील में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आया था। जिसे उसका दूसरा बेटा सुनील अपने चचेरे भाई की मदद से गाड़ी में बैठाकर मौके से ले गया। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी का फोन ट्रेस कर छानबीन में लगी रही। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि उन्हें तहसील कार्यालय से एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद उनकी टीम ने जानकारी एकत्रित कर आरोपी के फोन को ट्रेस पर लगाया। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि आरोपी की लोकेशन गांव डहीना में आ रही है। जिसके बाद उनकी टीम ने देर रात तक गांव डहीना में छानबीन की लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब 11 बजे आरोपी छाजूराम को कस्बे में छोड़कर रेवाड़ी की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद छाजूराम ने पुलिस को बताया कि उसका दूसरा बेटा सुनील व उसका चचेरा भाई उसे तहसील कार्यालय के पास से उठाकर डहीना स्थित उनकी रिश्तेदारी में ले गए थे। वे उसे सुबह कनीना छोड़कर वापस रेवाड़ी की तरफ चले गए हैं। पुलिस ने हंसराज व छाजुराम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि कनीना निवासी छाजुराम की दो शादियां हुई हैं। उसकी पहली पत्नी का नाम रामकला था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद छाजुराम ने शकुंतला से शादी कर ली। छाजुराम को अपनी दोनों पत्नियों से एक-एक पुत्र व एक-एक पुत्री हैं। छाजुराम की पहली पत्नी का लड़का सुनील व दूसरी पत्नी से हंसराज है। बुधवार को छाजुराम हंसराज के साथ अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील कार्यालय में आया था। जहां से उसके बड़े पुत्र सुनील ने अपने चचेरे भाई की मदद से छाजुराम का अपहरण कर मौके से फरार हो गया था।

जिसके संबंध में छाजुराम के छोटे बेटे हंसराज ने पुलिस में शिकायत दी थी। हंसराज के साइन किए हुए चेक भी सुनील द्वारा ले जाने व उनका गलत उपयोग करने की शिकायत भी दी गई है। गुरुवार को छाजुराम ने भी थाने में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQwKXI

ADD











Pages