ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन, आंखों में जलन के केस भी बढ़े - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 July 2020

ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में बढ़ रहा चिड़चिड़ापन, आंखों में जलन के केस भी बढ़े

कोरोना महामारी से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। कहने को तो इन दिनों निजी व सरकारी विद्यालय ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं परंतु ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गुरु, शिष्य के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के चक्कर में न तो शिक्षक सही तरीके से पढ़ा पा रहे हैं और न ही बच्चे शिक्षा को ग्रहण कर पा रहे हैं। अभिभावक के सामने अपने बच्चों को

अपना एकमात्र मोबाइल सौंपने के सिवा और कोई चारा दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में अभिभावक चाह कर भी या तो घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं या फिर उन्हें अपना मोबाइल बच्चे के सहारे छोड़कर जाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर परेशानी की अवस्था में हैं। एक और जहां उनका स्वास्थ्य और मानसिक स्तर प्रभावित हो रहा है, वहीं बच्चों के अंदर चिड़चिड़ापन व ऑनलाइन खेलों के प्रति रुझान पैदा हो गया है।मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने से बच्चे अपने आंखों में जलन महसूस करने लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X4FNO0

ADD











Pages