बोला- वशिष्ठ नगर में लूटपाट के इरादे से की थी लखबीर की हत्या - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 July 2020

बोला- वशिष्ठ नगर में लूटपाट के इरादे से की थी लखबीर की हत्या

वशिष्ठ नगर में अरोड़ा मोबाइल कम्युनिकेशन शॉप में 10 मई को तड़के 3 बजे 60 वर्षीय लखबीर चंद की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। मंगलवार देर शाम को डिटेक्टिव स्टाफ ने आर्म्स एक्ट में धीरज उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया था।

आर्म्स एक्ट के मामले में पहले तो कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था। बाद में डिटेक्टिव स्टाफ ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी बब्याल में पोस्ट ऑफिस के पास का रहने वाला है और टांगरी बांध के नजदीक वशिष्ठ नगर में ही बड़े खंभे के पास किराए के मकान में रह रहा है।

ये था पुराना मामला | गौरव अरोड़ा ने बताया कि घर के साथ ही उनकी अरोड़ा मोबाइल कम्युनिकेशन के नाम से शॉप है। वशिष्ठ नगर के अलावा उनका एक मकान मोती बाग में अशोक डायरी के पास भी है। शॉप वह अपने पिता लखबीर चंद के साथ मिलकर चलाते थे। हर रोज की तरह पिता 9 मई को शाम 7 बजे शॉप बंद करके मोती बाग स्थित घर में चले गए थे। जहां से खाना खाकर रात करीब साढ़े 11 बजे वशिष्ठ नगर स्थित मकान में सोने के लिए आ गए।

10 मई को तड़के 3 बजे पिता ने फोन करके बताया कि 3 युवकों ने घर में घुसकर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया है और गला दबाने की कोशिश की है। वह अपनी बहन ज्योति अरोड़ा के साथ वशिष्ठ नगर में घर पर पहुंचे तो आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गए थे। उन्हाेंने पिता काे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में जीएमसीएच सेक्टर-32 में करीब 10 दिन के बाद दम तोड़ दिया था। इसलिए पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 जोड़ी थी। साथ ही आरोपी धीरज उर्फ सुक्खा के 2 साथियों बब्याल के गौरव और विजय को गिरफ्तार किया था।

बब्याल पावर हाउस के पास पकड़ा
डिटेक्टिव स्टाफ ने धीरज उर्फ सुक्खा को बब्याल पावर हाउस के पास मंगलवार देर शाम को पकड़ा था। जांच अधिकारी खुशी राम ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने वशिष्ठ नगर की वारदात भी कबूल ली। बुधवार को आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेज दिया। साथ ही डिटेक्टिव स्टाफ उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। अब रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P54DbV

ADD











Pages