(राजेश सैनी)जलशक्ति अभियान के तहत पिछले साल पार्काें व ग्रीन बेल्ट में लगाए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसका खुलासा वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्राेवर ने किया है। मामला तब पकड़ में आया जब निगम कमिश्नर अशाेक गर्ग ने अधिकारियाें काे शहर में लगाए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम चेक करने के निर्देश दिए।
उन्हाेंने साथ ही शहर के जागरूक लाेगाें काे कहा कि आपके आसपास जाे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं वाे ठीक हैं या नहीं इसके बारे में बताएं।जागरूक लाेग जब पार्षद ग्राेवर काे साथ लेकर कमिश्नर द्वारा साेशल साइट पर शेयर लिस्ट लेकर निकलें ताे चाैंकाने वाला मामला सामने आया। उन्हें कई जगहाें पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं मिले। हालांकि गुरुवार काे नगर निगम के टेक्निकल स्टाफ ने भी उन प्वाॅइंट्स काे देखा जहां लिस्ट में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दिखाए गए थे।
अधिकारियाें के सामने ही एक पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एक ही मिला जबकि लिस्ट में दाे थे। मामले के बारे में जब पार्षद अमित ग्राेवर ने पूछताछ शुरू ताे अधिकारी आनाकानी करने लगे। यहां यह बता दें कि नगर निगम ने पिछले साल जून में शहर में करीब 80 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए थे। ये टेंडर दाे काॅन्ट्रेक्टर काे दिए थे।
एक के पास 60 के करीब तथा दूसरे के पास 20 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के टेंडर थे। एक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निगम ने करीब 30 हजार रुपये के हिसाब से पेमेंट दी। एक काॅन्ट्रेक्टर 18 लाख की पेमेंट ले चुका है। दूसरे की पेमेंट अभी पेंडिंग है।
पार्षद ने किया कई स्थानाें का मुआयना
दैनिक भास्कर रिपाेर्टर ने शुक्रवार काे कुछ स्थानाें का पार्षद के साथ मुआयना किया। माैके पर कुछ स्थानाें पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मिला ही नहीं ताे कुछ स्थानाें पर केवल गड्ढे खाेदकर छाेड़े गए थे।
सेक्टर वासी वेद सिहाग व सुरजा राम झाझड़िया ने माैके पर बताया कि उनके घर के पीछे ग्रीन बेल्ट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए कुआं खाेदा गया था मगर इनमें गाय गिर गई कांट्रेक्टर ने उसी वक्त इन्हें बंद करा दिया था। एक अन्य गड्ढे में भी गाय गिरकर मर गई ताे उसी गड्ढे में ही मिट्टी डाल दी।
लिस्ट में ये नाम मगर यहां नहीं लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
- सेक्टर 16-17 ग्रीन बेल्ट मकान नंबर 2041 के पीछे नहीं मिला, केवल गड्ढा खाेदकर छाेड़ा।
- सेक्टर 16-17 की ग्रीन बेल्ट के मकान नंबर 2048 के पीछे नहीं मिला।
- सेक्टर 16-17 की ग्रीन बेल्ट के मकान नंबर 1617 के सामने नहीं बना।
- सेक्टर 13 के आस्था पार्क में मकान नंबर 231 व 283 के सामने दाे दिखाए गए मगर माैके पर एक।
- सेक्टर 13 में ही मकान नंबर 1276 और 1270 के सामने पार्क में दाे दिखाए हैं मगर माैके पर एक है।
- दूरदर्शन केंद्र के पास का एड्रेस दिया है जहां एक भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निगम ने पिछले साल नहीं लगाया।
- सेक्टर 16-17 के कम्युनिटी सेंटर की ग्रीन बेल्ट के में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लिस्ट में दिखाया गया है मगर नहीं मिला।
- आचार्य तुलसी पार्क माॅडल टाउन में लिस्ट में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दिखाया मगर वहां नहीं मिला।
- माॅडल टाउन में सरस्वती पार्क में लिस्ट में दिखाया गया है मगर माैके पर नहीं मिला।
सुलगते सवाल
- वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जब लगाए गए ताे क्या जिम्मेदार स्टाफ या अधिकारियाें ने माॅनीटिरिंग नहीं की?
- बिना फिजिकल वेरीफिकेशन के बिल कैसे पास हाे गए।
- छाेटे से लेकर बड़े अधिकारियाें जिनमें टेक्निकल टीम जिनमें जेई से लेकर एक्सईएन शामिल हैं क्या उन्हाेंने साइट विजिट नहीं की।
- निगम में जाे थर्ड पार्टी चेकिंग का काम करती है क्या उन्हाेंने भी बिना फिजिकल वेरीफिकेशन के ही बिलाें पर हस्ताक्षर कर दिए?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wv7eQM