कस्बे में गंदे पानी की निकासी को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण न किया गया हो, बाकायदा गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण भी ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है लेकिन बावजूद इसके लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान लोगों ने बताया कि कस्बे में स्थित मार्केट कमेटी के रेस्ट हाऊस के पास नालों की सफाई नहीं होने से ओवरफ्लो होते हुए नाले का गंदा पानी मंदिर के सामने से गुजरने वाले रास्ते में जमा हो गया है जिससे यहां से निकलना दूभर हो रहा है और गलियों व नालियों में फैली गंदगी से बीमारियों आदि फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि ऐसा भी नहीं है कि गांव में सफाई आदि के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है, बतौर सफाई कर्मचारी सफाई आदि के लिए नियुक्त है बावजूद इसके बदबूमय वातावरण में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह उर्फ ढिल्लु शेखावत सतनाली ने बताया कि गंदे पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा सतनाली में विभिन्न जगहों पर नालों का निर्माण करवाया गया है, जिनकी सफाईकर्मियों के माध्यम से समय-समय पर सफाई भी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर फिर भी किसी मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी को लेकर समस्या है तो प्राथमिकता के तौर पर संबंधित मोहल्ले में नालों की सफाई कराई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VGA00k