वेलकम इलाके में महिला टीवी एंकर ने की खुदखुशी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 31 July 2020

वेलकम इलाके में महिला टीवी एंकर ने की खुदखुशी

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक महिला एंकर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लॉक डाउन के वक्त उसकी नौकरी छूट गयी थी। मृतका की पहचान प्रिया जुनेजा उर्फ पूजा जुनेजा (24) के तौर पर हुई। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रिया ने कई टीवी न्यूज चैनल में एंकर के रूप में काम किया था। उनकी कई बॉलीवुड स्टार के साथ तस्वीरें भी हैं। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद से वह काफी हताश थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया प्रिया टी ब्लॉक वेलकम में परिवार के साथ रहती थी। परिवार में पिता पवन कुमार जुनेजा, मां अनीता के अलावा दो बहने हैं। बृहस्पतिवार को वह खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे परिजनों ने उसे चुन्नी के सहारे फंदे से लटके हुए देखा, जिसे नीचे उतार अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसकी बॉडी परिवार के हवाले कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hYFTyO

ADD











Pages