अब आईटीआई कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों को उद्योगों की सहायता से रोजगारपरक व नवीनतम तकनीकी से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र ने 11 उद्योगों के साथ दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत 6 यूनिटों के लिए एमओयू किया है।
इस ट्रेनिंग के अंतर्गत फीटर, वेल्डर, टरनर, ट्रैक्टर मैकेनिक , कार पेंटर और ड्रैस मेकिंग व्यवसाय चलाए जाएंगे। यही नहीं थयूरी का प्रशिक्षण संस्थान में दिया जाएगा और प्रयोगिक प्रशिक्षण उद्योग में करवाया जाएगा। इतना ही नहीं 2 साल के कोर्स के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण की अवधि 6 से 12 माह और एक कोर्स के लिए यह अवधि 3 से 6 माह के लिए होगी।
छात्राओं काे मिलेगा 500 रुपये का प्रोत्साहन
प्रधानाचार्य भूपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि आईटीआई कुरुक्षेत्र स्टाईव प्रोजेक्ट के अंतर्गत आता है और सरकार द्वारा प्रत्येक छात्रा को जहां एक हजार रुपए टूल किट के लिए दिए जाते हैं। वहीं कार पेंटर, फिटर व अन्य व्यवसायों में दाखिला लेने वाली छात्राओं को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि अलग से मिलेगी। ऐविंग मेचिंग सैंटर की संचालिका मोनिका शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी राजकीय आईटीआई में जहां 30 प्रतिशत सीटें लडकियों के लिए आरक्षित है। वहीं दाखिला लेने वाली लडकियों से कोई भी प्रशिक्षण फीस नहीं ली जाती है। इसके अलावा प्रत्येक लड़की को वर्दी का कपड़ा नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।
इन कंपनियों से हुआ करार, मिलेगी आधुनिक तकनीक
डीसी शरणदीप कौर ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र का सातविक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड दूबली अंंबाला, ऐवी मेचिंग सैंटर कुरुक्षेत्र, किसान ट्रैक्टर लाडवा रोड पिपली, मैसर्ज जसवंत सिंह एंड सन्स पिपली, मैसर्ज विश्वकर्मा ऑटो मोबाइल पिपली, मैसर्ज देशमेश ट्रैक्टर केडीबी रोड, मैसर्ज आजाद इंडिस्ट्री भिवानी खेडा, मैसर्ज बालाजी टिम्बर स्टोर कुरुक्षेत्र, इनकोस वुड टैक मथाना के साथ एमओयू हुआ है। इन उद्योगों के साथ एमओयू होने के बाद विद्यार्थी उद्योगों की नवनीतम तकनीकी से रूबरू होंगे। इसके साथ ही ड्रैस मेकिंग व्यवसाय के लिए रोजगार के डीएसटी एमओयू के प्रतिष्ठïान ऐविंग मेचिंग सैंटर पिपली रोड कुरुक्षेत्र ने लडकियों की रोजगारपरक कोर्स दाखिले हेतु सकारात्मक पहल की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mRtlMP