नाबालिग ने नशे के लिए दोस्त के साथ लगाई थी तेज कॉलोनी के घर में सेंध - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 September 2020

नाबालिग ने नशे के लिए दोस्त के साथ लगाई थी तेज कॉलोनी के घर में सेंध

तेज काॅलोनी में घर से मोबाइल फोन, नगदी व जेवरात चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि पाड़ा मोहल्ला के एक नाबालिग ने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूल किया कि वो नशे के आदी हैं। जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने चोरी की थी।

कोर्ट ने आकाश को जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। थाना पुरानी सब्जी मंडी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि तेज काॅलोनी निवासी बाला ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच में सामने आया कि 22/23 सितंबर की रात को आरोपियों ने बाला के घर में घुसकर मोबाइल फोन, अलमारी में रखे 5 हजार रुपए व चांदी के जेवरात चोरी किए और फरार हो गया। 25 सितंबर को आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने वारदात के मास्टरमाइंड नाबालिग के बारे में बताया। शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The minor had broken into the house of Tej Colony with friend for intoxication


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hL3AL

ADD











Pages