दिन-रात के तापमान में 21.5 डिग्री का अंतर, असर दिखाने लगी सर्दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 October 2020

दिन-रात के तापमान में 21.5 डिग्री का अंतर, असर दिखाने लगी सर्दी

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आई है। वहीं दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर होने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में 21.5 डिग्री का अंतर रहा। रात का न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी भी असर दिखाने लगी है। रात को ठंडक बढ़ने से अब घरों में पंखे व कूलर भी बंद होने लगे हैं।
बता दें कि पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान भी ज्यादा चल रहा था। दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने से अब मौसमी बीमारियों के रोगी बढ़ रहे हैं। तापमान में गिरावट के बाद अब दिन व रात के समय में बदलाव हुआ है। अब सुबह सूर्योदय के समय में देरी हो रही है और शाम को सूर्यास्त जल्दी हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35HMGs7

ADD











Pages