बावल कृषि कॉलेज में स्नातक कोर्स के लिए 31 को होगा एंट्रेस टेस्ट, 6 नवंबर काे आएगा रिजल्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 October 2020

बावल कृषि कॉलेज में स्नातक कोर्स के लिए 31 को होगा एंट्रेस टेस्ट, 6 नवंबर काे आएगा रिजल्ट

जिला के बावल स्थित कृषि कॉलेज के स्नातक कोर्स बीएससी ऑनर्स 6 वर्षीय एग्रीकल्चर में दाखिले लेने के लिए जिन आवेदकों ने ऑनलाइन फार्म भरे, उनके 31 अक्टूबर को हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय में एंट्रेस टेस्ट लिया जाएगा। प्रवेश प्राप्तांकों के आधार पर ही विद्यार्थियों को इस कोर्स में दाखिला मिल सकेगा। परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर को जारी किया जाएगा।

अब से पहले मेरिट के आधार पर दाखिले का प्रावधान था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एंट्रेस टेस्ट कराया जा रहा है। इसी में प्राप्तांकों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। बावल कृषि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि 31 अक्टूबर को टेस्ट होगा। इसके बाद एक नवंबर से 3 नवंबर तक उत्तर कुंजी देख सकते हैं और अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। 6 नवंबर को प्रवेश परिणाम आएगा।

वहीं 6 नवंबर से 9 नवंबर तक ऑनलाइन च्वाइस भरने के साथ ही डॉक्युमेंट भी अपलोड करने होंगे। इसके अलावा 13 नवंबर को यदि प्रमाण पत्रों में कोई कमी है तो सूचना दे सकते हैं। 16 नवंबर तक इन कमियों को दूर किया जा सकता है।

18 नवंबर को ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट होगी। इसके बाद 18 नवंबर से 23 नवंबर तक ऑनलाइन फीस भरने के साथ ही कोर्स का फाइनल रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। 24 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं प्राचार्य डॉ. कौशिक ने बताया कि फिलहाल गाइडलाइन अनुसार 24 नवंबर से कक्षाएं आरंभ होगी, लेकिन अभी ऑनलाइन ही कक्षाएं लगाई जाएंगी। ऑनलाइन ही विद्यार्थियों के पास पाठ्यक्रम और जरूरी कंटेंट भेजे जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entrance test will be held on 31st for graduate course in Bawal Agricultural College, result will be out on 6 November


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RpWIz

ADD











Pages