हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अंतर्गत बाल महोत्सव 2020 मनाया जा रहा है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के चलते ही इस बार बाल महोत्सव में सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन करवाई जा रही हैं। कोई भी बच्चा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। बच्चे अपने घर पर वीडियो बनाकर ऑनलाइन भेज सकता है। इसके लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं।
पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
71 ग्रुप में आयोजित सभी 23 प्रतियोगिताएं कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी। इनमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी बच्चें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के पोर्टल लिंक https://ift.tt/2FrBre5 और जिला की वेबसाइट https://ift.tt/2GTY1g4 पर भी रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकते हैं।
4 आयु वर्ग में बनाए ग्रुप
सभी 23 प्रकार की प्रतियोगिताओं को 3 से 5 वर्ष तक ग्रुप ए, 5 से 10 वर्ष तक ग्रुप बी, 10 से 14 वर्ष तक ग्रुप सी व 14 से 18 वर्ष तक ग्रुप डी के चार आयुवर्ग में विभाजित किया गया है। बेबी शो के लिए 6 माह से 1 वर्ष, 1 से 2 वर्ष और 2 से 3 वर्ष के ग्रुप हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FvkgIK