महिला वकील काे फोन पर अज्ञात ने दी रेप की धमकी, अश्लील मैसेज भेजे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 14 October 2020

महिला वकील काे फोन पर अज्ञात ने दी रेप की धमकी, अश्लील मैसेज भेजे

एक वकील काे पिछले तीन दिन से अज्ञात व्यक्ति फोन पर रेप की धमकी दे रहा है। यही नहीं वकील और उसके पति को फोन पर भी अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। महिला थाने में शिकायत करते हुए पीड़िता वकील ने बताया कि मेरे माेबाइल पर अनजान नंबर से मिस काॅल आई। जिस पर मैंने साेचा कि किसी क्लाइंट की मिस काॅल हाेगी। बैक काॅल की ताे दूसरी तरफ से बात करने वाले ने अश्लील बातें कीं।

यही नहीं सरेआम रेप करने की भी धमकी दी गई। तीन दिन तक लगातार धमकी दी गई। पति काे पूरे मामले की जानकारी दी ताे पति ने भी आराेपी के माेबाइल पर काॅल की। आराेप है कि आराेपी ने पति काे भी जान से मारने की धमकी दी। अश्लील मैसेज भेजे गए।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पड़ाेसी युवक गिरफ्तार

13 अक्टूबर की रात एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आराेप का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिता ने मंगाली पुलिस चौकी में शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 13 अक्टूबर काे घर के अंदर साेई हुई थी।

आराेप है कि इसी बीच पड़ाेस एक युवक पहुंचा और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हाे गया। पुलिस का कहना है कि आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी काे काेर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H2nuEj

ADD











Pages