महिलाओं से छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 24 October 2020

महिलाओं से छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज

जिला के दो गांवों में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किया है। रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव में हुई पहली घटना में जेठ पर ही भाई की पत्नी को गलत तरीके से छूने एवं छेड़छाड़ का आरोप है। वहीं दूसरे मामले में धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने घर में घुसकर काका ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रोहड़ाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम को अपने घर पर ही थी। आरोप है कि इसी दौरान शिकायतकर्ता के जेठ ने उसे गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ की। इतना ही आरोपी ने उसे गलत इशारे भी किए। उसके विरोध करने के बाद आरोपी वहां से चला गया जिसके बाद उसने अपने पति को घटनाक्रम से अवगत कराया। घटना के अगले दिन महिला अपने पति के साथ पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घर में घुसकर छेड़छाड़ का दूसरा मामला धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह घर पर थी तभी दोपहर के समय उसका काका ससुर घर पहुंचा और उसे गलत इरादे से छूते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया। धारूहेड़ा पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता और आरोपी के परिवार के जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

नाबालिग के अपहरण में अज्ञात पर केस दर्ज
उधर बावल क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय शुक्रवार दोपहर को अचानक गायब हो गई। देर शाम तक जब वह नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तत्पश्चात रिश्तेदारियों में भी मालूम किया लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HCLy0c

ADD











Pages