
गांव पंजलासा में चमन लाल ने बिजली कर्मियों पर अपने मीटर से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों ने मामला शांत कराया। चमन लाल ने बिजली विभाग के जेई व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए दोनों पक्षों को बुधवार का समय दिया है।
चमन लाल का कहना है कि शनिवार शाम को बिजली कर्मी उनकी दुकान के मीटर से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब उन्होंने कर्मचारियों से कारण पूछा तो उन्होंने नया मीटर लगाने की बात कही। चमन लाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के मीटर से छेड़छाड़ की गई थी। जिसके बाद विजिलेंस की रेड हुई और उन पर 54 हजार रुपए जुर्माना किया गया।
जबकि उनकी दुकानों व मकान पर 4 मीटर लगे हैं और सभी मीटर घर व दुकानों से बाहर हैं। दूसरी तरफ बिजली निगम के जेई मांगे राम का कहना है कि कर्मचारी चमनलाल के मीटर से दूसरे मीटर में इनपुट दे रहे थे। एक बॉक्स में चार मीटर लगे हैं तो एक मीटर से सभी मे इनपुट दी जाती है। चमनलाल ने मीटर से छेड़छाड़ के जो आरोप लगाए है वह निराधार हैं। इससे पहले जो जुर्माना चमनलाल पर किया गया है वह मीटर की जांच के बाद किया गया है। निगम की किसी उपभोक्ता से कोई रंजिश नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33N2Z6Y