रदेश में राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गई है। जिन स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल के रुप में अपग्रेड किया जाना है, उनके मुखियाओं से सारी डिटेल शिक्षा निदेशालय ने मांगी है। यही नहीं तीन साल की विकास योजना के लिए सभी तरह के सुझाव भी मांगे गए हैं।
वर्ष 2021-22 से इन स्कूलों का सत्र शुरू होगा, तब तक विभाग सभी तरह की तैयारियां पूरी करेगा। यह योजना वर्ष 2020 से 2023 तक तैयार की जाएगी। योजना में शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस रहेगा। इसमें कमरे की मरम्मत, सजावट, बच्चों के लॉकर, फर्नीचर, डिजीटल स्मार्ट क्लासरूम, सीसीटीवी, सोलर पैनल, आरओ व वाटर कूलर, ग्रीन एरिया, किचेन गार्डन, टेबलेटस, साइंस लैब, ऑडियो विजुअल लैब, स्पोटर्स नर्सरी व इंडोर स्पोर्ट्स एरिया आदि है।
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से ये सूचना मांगी
विद्यालय कब बना, क्या विद्यालय में आंगनबाड़ी है, एसमएसी है या नहीं, एमडीएम के लिए रसोई घर है या नहीं, अग्निश्मन यंत्र हैं या नहीं, कमरों की संख्या, शौचालयों की संख्या व स्थिति, खेल के मैदान, खेल सामग्री, पेयजल, बिजली व्यवस्था, सोलर पैनल, चार दीवारी, पुस्तकालय, सूचना पटट, माली, चौकीदार, सफाईकर्मी, वाईफाई के साथ प्रयोगशालाएं, पब्लिक अड्रेस सिस्टम, स्कूल ड्रम बैंड, किचन-हर्बल गार्डन, स्वागत व अध्यापक कक्ष, संगीत कक्ष, साइकिल स्टैंड, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, करियर काउंसलिंग, लैंड स्केपिंग, वोेकेशनल स्किल लैब, मल्टीपर्पज डायनिंग हाल, ओपन एयर थियेटर, विद्यार्थियों के लिए डिजीटल टेबलेटस आदि की जानकारी मांगी गई है।
इनमें स्कूल मुखिया का बढ़ेगा दायित्व
आम सभा की बैठक करेंगे, सदस्यों को योजना का महत्व बताएंगे, लक्ष्यों का निर्धारण, वर्तमान स्तर, उपलब्ध संशाधनों, योजनाओं, खामियों पर विस्तृत बातचीत, छोटे समूह का चयन इस तरह से करें कि मुखिया को योजना बनाने में सहायक हों, सदस्यों का मनोबल बनाए रखेंगे। विद्यालय का वर्तमान फोटो और नया नक्शा भी लगाना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3df4Nch