गोयला कलां में बेलदार ने फंदा लगाकर दी जान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 26 October 2020

गोयला कलां में बेलदार ने फंदा लगाकर दी जान

गोयला कला गांव में एक बेलदार ने अपने को कमरे काे बंद करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। घटना का पता परिजनों को सुबह लगा। कमरे की कूंडी लगी हुई थी, जब दरवाजा खोला गया तो बेलदार फंदे पर लटका हुआ मिला।

मामले की सूचना बादली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई अशोक ने बताया कि 32 वर्षीय भजन लाल गोयला कलां निवासी बहादुरगढ़ में बेलदार के पद पर नौकरी करता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ माह पहले मृतक की मां की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HAy1q7

ADD











Pages