नीलोखेड़ी के युवक को विदेश भेजने के नाम पर करीब साढ़े तेरह लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियाें पर केस दर्ज कर लिया है। गांव अरजाहेड़ी के जसबीर सिंह ने शिकायत दी कि वह अपने लड़के रविंद्र को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें कहा कि हम विदेश भेजने का काम करते हैं और हमने बहुत से लोगों को विदेश भेज रखा है।
हम आपके लड़के को कनाडा वर्क परमिट पर भेज सकते हैं और वहां जाकर आपका लड़का बहुत अच्छी कमाई कर सकता है और आप लाखों रुपए हर महीने कमा सकते हो, इसके लिए आपके 8 लाख 50 हजार रुपए लगेंगे। मैंने विश्वास करके 17 दिसंबर 2016 को आरोपियों को 8 लाख 50 हजार रुपए नकद दे दिए। उन्हाेंने कहा कि थाईलैंड से कनाडा भेजेंगे। नवंबर 2017 में मेरे लड़के को थाईलैंड भेज दिया और वहां पर पहुंचने के बाद मुझे कहने लगे कि आपको 1 लाख रुपए और देने होंगे, तभी काम बन पाएगा।
एक लाख रुपए और नकद दे दिए गए। कनाडा का वीजा नहीं लगने पर आरोपी कहने लगे कि भारत बुलाकर अब अमेरिका का वीजा लगाएंगे। अमेरिका भेजने के लिए 10 लाख रुपए और मांगने लगे। इसके बाद चार लाख रुपए दे दिए। इसके बाद कहने लगे कि अमेरिका का वीजा बंद हो रखा है। पैसे वापस मांगने लगे तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। आरोपियों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kd62dB