45 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 15 स्कूलों में 775 विद्यार्थियों का किया कोरोना टेस्ट, आज आएगी रिपोर्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 November 2020

45 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 15 स्कूलों में 775 विद्यार्थियों का किया कोरोना टेस्ट, आज आएगी रिपोर्ट

प्रदेश के कई स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद करनाल जिले में भी स्कूलों में सेंपलिंग शुरू कर दी है। मोबाइल वैन स्कूलों में सेंपलिंग कर रही है। गुरुवार को 15 स्कूलों के 775 बच्चों की सेंपलिंग की। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आएगी। गुरुवार को करनाल में 45 केस पॉजिटिव मिले। इनमें 17 केस एंटीजेन टेस्ट और 28 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। अच्छी खबर यह रही कि 62 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए।

प्रेम कॉलोनी कैथल रोड पर 90 साल की महिला, नड़ाना में 55 साल की महिला, मधुबन में तीन पुलिस कर्मचारी, सेक्टर-13, 9 और आठ में दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अर्बन एस्टेट में कैमिस्ट, जरनैली कॉलोनी में दो व्यक्ति, वजीरचंद कॉलोनी में 64 साल की महिला, सीएचडी सिटी की ब्लाॅक टू में 34 साल की महिला, जेल कॉलोनी में पुलिस कर्मचारी, श्याम नगर में 69 साल का बुजुर्ग, डबकौली में बीएसएफ कर्मचारी, सेक्टर-9 में किसान, सेक्टर-12 में 30 साल की महिला, गगसीना में 72 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
45 new corona positive cases found, corona test done for 775 students in 15 schools, report will come today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35NISqc

ADD











Pages