खरकमरामजी में फायरिंग करने के 6 आरोपी पकड़े, आरोपियों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

खरकमरामजी में फायरिंग करने के 6 आरोपी पकड़े, आरोपियों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ

खरकरामजी गांव में फायरिंग करने के आरोपी खरकरामजी गांव के सुनील उर्फ शीला, सिंधवीखेड़ा गांव के सोमबीर, बुटाना गांव के संजीत उर्फ सचिन, निजामपुर गांव के साहिल, शामलो कलां गांव के शिवम और पाई गांव के नवीन उर्फ बबल को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां सभी आरोपियों को खरकरामजी गांव के दूसरे मामले में फिर से वारंट पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

25 अक्टूबर को खरकरामजी गांव के अनिल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उस दिन सुबह खरकरामजी गांव के सुनील उर्फ शीला, कुलदीप और बिटाना गांव के सचिन, शामलो गांव के शिवम तथा 2 अन्य युवकों ने आते ही उसके ऊपर पिस्तौल से फायर कर दिया था। इससे वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया था।

सदर पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को नामजद कर 2 अन्य के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपियों को खरकरामजी गांव के दूसरे मामले में वारंट पर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f9lYg3

ADD











Pages