फूड एंड सुरक्षा विभाग ने खोया की बर्फी, सूखे दूध और फैट दूध सहित 8 सैंपल भरे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 November 2020

फूड एंड सुरक्षा विभाग ने खोया की बर्फी, सूखे दूध और फैट दूध सहित 8 सैंपल भरे

मतलौडा क्षेत्र में लगातार सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की छापे मारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। त्योहारी सीजन में पूरे शहर में यहीं से मिठाई सप्लाई हाेती है। इसलिए सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मिठाई व करियाने की दुकानों पर जाकर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। बीते बुधवार को मिठाई व करियाने की दुकान से कुछ सैंपल लिए गए थे। साेमवार काे फूड एंड सुरक्षा विभाग के अधिकारी डाॅ. श्यामलाल ने अपनी टीम के साथ यहां छापेमारी की।

कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए। डाॅ. श्यामलाल ने बताया कि साेमवार कुल 8 सैंपल भरे गए हैं। उरलाना के सरदारजी की फैक्टरी मिल्क केक, खोया की बर्फी, सूखे दूध, फुल फैट दूध के सैंपल लिए। इसी तरह भाटिया डेयरी फुल फैट दूध का सैंपल, मुकेश शर्मा फैक्ट्री खोया की बर्फी, दूध, चीनी के सैंपल लिए गए हैं।

सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे

फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डाॅ. श्यामलाल ने बताया कि पानीपत की मिठाई दुकानों पर उरलाना के फैक्ट्री संचालकों द्वारा मिठाइयों की सप्लाई की जाती है। इसलिए तैयार की गई मिठाइयों के साथ-साथ सूखे सामान के भी सैंपल लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिया गया है। करीब एक माह में जांच रिपोर्ट मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मतलाैडा. उरलाना की मिठाई फैक्ट्री से सैंपल भरते फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डाॅ. श्यामलाल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32rEcV0

ADD











Pages