जनसेवा संस्थान ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ दिवाली की खुशियां साझा की। ऐसे 200 परिवारों को मिठाई, मोमबत्ती और वस्त्र का उपहार दिया। सार्थक दिवाली की यह पहल संस्थान 8 वर्षों से अनवरत मनाता आ रहा है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसेवा संस्थान के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. परमानंद महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन, सुरेंद्र जैन व दीपक जैन रहे। कार्यक्रम के तहत मिठाई, मोमबती, कंबल, सूट, डिटर्जेंट पाउडर व अन्य समान सहायता स्वरूप दिए गए। इसी क्रम में निशुल्क पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12वीं क्लास के 150 बच्चो को शर्ट बांटी गई।
स्वामी डॉ. परमानंद महाराज ने रोशनी के त्योहार की शुभ कामनाएं दीं। साथ ही आमजन से दिवाली पर पटाखा न छोड़ने व कोरोना से बचाव के तरीके अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विनोद गुप्ता, गुलशन निझावन, नवीन, नवनीत हुड्डा, देवेंद्र शर्मा, नीरज, अमित नागपाल, धर्मेंद्र, तिलक, बलवान, अशोक पंडित आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38DfLbb