स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने की किशोर स्वास्थ्य मेले की शुरुआत, महिला शिक्षा जैसे मुद्दे भी उठाए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 November 2020

स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने की किशोर स्वास्थ्य मेले की शुरुआत, महिला शिक्षा जैसे मुद्दे भी उठाए

स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने कोहंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से किशोर स्वास्थ्य मेले की शुरुआत की है। 19 नवंबर से चार दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से पहुंची एसडीएम डॉ. पूजा भारती व सीएमजीजीए अमूरथा ने ब्रेकथ्रू की इस पहल की सराहना की और कहा कि बच्चे कोविड-19 से बचाव प्रति जागरूक होंगे तो वे अपने घर-परिवार अथवा पड़ोस को भी इसके प्रति जागरूक कर सकेंगे। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड में स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू की ओर से आयोजित किशोर-किशोरी स्वास्थ्य मेले की शुरुआत एसडीएम डॉ. पूजा भारती ने की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सुनीता ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की।

यह मेला कोहंड, गुढा, कुताना, मुनक, बाल रागडान, रायपुर जाटान, फुरलक, शेखपुरा, अलीपुर, पूंडरी, फरीदपुर, देवीपुर बरसत, गढ़ी खजूर, चौरा, अराईंपूरा, कैमला व अन्य गांवों में लगाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण हुड्डा, ब्रेकथ्रू संस्था से मुकेश, अरविंद्र, प्रदीप, परवीन, अंकित, नेत्रपाल, ब्रेकथ्रू के टीम चेंज लीडर ज्योति, किस्मत व शिवानी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Volunteer organization Breakthrough also launched issues like adolescent health fair, women's education


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Zig43

ADD











Pages