दिल्ली से 2 विशेषज्ञ मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एवं वेलफेयर से डॉ. यूबी दास और सफदरजंग अस्पताल दिल्ली से डॉ. संजय सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इन्होंने डीसी के साथ मीटिंग की थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. दास ने बताया कि कोरोना के प्रसार का एक सबसे बड़ा कारण फेस्टिव सीजन रहा।
दूसरा बड़ा कारण लोगों द्वारा मास्क न पहनना, भीड़ से उचित दूरी न रखना और हाथों को बार-बार न धोना है। इतना ही नहीं लोगों का असहयोग भी कोरोना को फैलने देने में मददगार साबित हुआ है। हेल्थ टीम को देखकर लोग दरवाजा बंद कर देते हैं। यह गलत है। ऐसा करने की बजाए टीम का सहयोग करके कोविड सैंपलिंग एवं टेस्टिंग में सहयोग जरूर करें।
डॉ. दास बोले : कोरोना नियंत्रण के प्रयास अच्छे हैं
डॉ. दास ने बताया कि दिल्ली जैसे बदतर हालात हिसार में नहीं हैं लेकिन लोगों का असहयोग रहा तो तस्वीर बदलकर भयावह भी सकती है। कोविड पोस्टर तक मॉनिटरिंग और सख्ती ज्यादा थी। अब ऐसा नहीं है। इसका फायदा लोग उठा रहे हैं, जिससे संक्रमण की चेन बन रही है। डॉ. दास ने बताया कि हिसार में कोरोना नियंत्रण के लिए प्रयास अच्छे हैं। जो अच्छा काम हो रहा है, वह बाकी जगह इम्पलीमेंट किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/375Qzrt