स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में विधायक शमशेर सिंह गोगी ने विकास कार्यों को लेकर नपा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक शमशेर सिंह गोगी ने अधिकारियों को कहा कि नगर पालिका के कई कर्मचारी नपा से बाहर प्राइवेट दुकानों और घरों में काम कर रहे हैं। एक नपा में टैंपों पर लगाया चालक पूर्व विधायक की गाड़ी चलाता है। जबकि उनको सेलरी नपा से मिल रही है।
उन्होंने कर्मचारी की फोटो भी नपा अधिकारियों को दी। गोगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन कर्मचारियों को नपा में ही काम पर लगाया जाए। जो नपा से बाहर काम करेगा, उनको नपा से वेतन नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को वहां से नहीं हटाया जाएगा तो वह मंत्री के संज्ञान में यह मामला लाएंगे। वहीं गोगी ने नपा सचिव अशोक कुमार और एमई अशोक को शहर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने की बात कही। अधिकारियों ने भी विधायक को जल्द सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
इसी के साथ कांग्रेस के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र चाेपड़ा ने शहर में बढ़ रहे गाेवंश के कारण हो रहे हादसों की शिकायत रखी। इस पर विधायक गोगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गाेवंश को पकड़वाकर घरौंडा की नंदीशाला में छोड़ आएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ffWjCt