
केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया के निवास पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। आने वाली 10 तारीख को सभी विपक्षी दलों के मुंह बंद हो जाएंगे, जो आज बात करते हैं कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार में बहुत अच्छे काम किए हैं जिसके चलते एक बार फिर बिहार की जनता वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए उन्हें सत्ता में बिठाएगी। हरियाणा के बरोदा उपचुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भले ही आज लाख दावे कर ले कि आने वाली 10 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी उपचुनाव में भारी मतों से जीतेगा परंतु होगा बिल्कुल उसके उलट।
उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे क्योंकि हरियाणा की जनता केन्द्र व राज्य सरकार की कार्यशैली से खुश है और उसी के दम पर बरोदा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दर्ज करवाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/355jtYZ