कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा लोगों को नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने मास्क लगाए बिना घर में बाहर निकलने वालों के चालान किए गए। पुलिस ने 20 लोगों के चालान काटने के बाद मास्क वितरित दिए।
सर्दी का मौसम शुरू होने पर कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ा हैं, लेकिन लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने के नियम की पालना नहीं की जा रही। त्योहार के चलते बाजार, बस अड्डा पर भीड़ रहती है। एसपी सोनीपत जश्नदीप रंधावा ने थाना प्रभारियों को नियमों की पालना कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं।
साथ ही जो व्यक्ति नियमों की पालना नहीं करता, उसका चालान काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। थाना शहर गोहाना ने नियमों की पालना कराने के लिए शहर में अभियान चलाया हुआ है। शहर में गश्त करने के लिए टीम गठित की हुई हैं। यह टीम बाजार और शहर की सड़कों पर गश्त करेगी। टीम द्वारा मंगलवार को करीब 20 लोगों के मास्क नहीं लगाने के चालान किए।
लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस के नियम की पालना करने के जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए एक टीम बनाई गई हैं, यह टीम निरंतर बाजार में गश्त करते हुए दुकान संचालकों को नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करेगी। सड़कों पर बिना मास्क घूमने वाले के चालान किए जा रहे हैं। मंगलवार को 20 लोगों के चालान किए गए। -महीपाल, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IKFBiV