दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 30 November 2020

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत

रविवार रात को दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-9 में किराए पर रहकर एक प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में काम करने वाले उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के गांव कांडा मल्ला निवासी 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में की गई।सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर प्रशांत कंपनी के काम से रविवार रात मानेसर गए हुए थे। वहां से लौटते समय गांव नरसिंहपुर के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह बाइक से उछलकर सीधे नाले में गिर गया। इस इस हादसे में प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के गुड़गांव आने पर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि प्रशांत के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चा एक साल से कम का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Unidentified vehicle crashes bike on Delhi-Jaipur highway, engineer dies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36lxEK3

ADD











Pages