मंगाली के सुभाष से रिश्वत मांगने का मामला, एसपी ने डीएसपी काे साैंपी जांच, आज दर्ज हाेंगे परिजनाें के बयान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

मंगाली के सुभाष से रिश्वत मांगने का मामला, एसपी ने डीएसपी काे साैंपी जांच, आज दर्ज हाेंगे परिजनाें के बयान

मंगाली माेहब्बत गांव के सुभाष से पुलिस चाैकी के हवलदार द्वारा पचास हजार की रिश्वत मांगने के मामले की जांच एसपी ने डीएसपी काे साैंप दी है। मामले में साेमवार काे मृतक सुभाष के परिजनाें के बयान दर्ज किए जायेंगे। परिजनाें का कहना है कि वह रिश्वत मांगने वाले हवलदार के खिलाफ हर हाल में कार्यवाही करायेंगे, ताकि वह भविष्य में अन्य किसी से रिश्वत न मांग सके।

मंगाली माेहब्बत के रहने वाले सुभाष ने असम की रहने वाली उसकी पत्नी के छाेड़कर जाने और उसके रिश्तेदाराें द्वारा पुलिस से शिकायत करने से क्षुब्ध हाेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने भर्री गांव के कुलदीप, उसकी पत्नी माेनू और पड़ाेसी प्रताप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कराया था।

मृतक के भाई श्रवण का आराेप है कि सुभाष की पत्नी और उसके रिश्तेदाराें ने उनके परिवार की शिकायत मंगाली पुलिस चाैकी पर की थी। जिसमें मारपीट का आराेप लगाया था। आराेप है कि मंगाली पुलिस चाैकी पर तैनात एक हवलदार ने सुभाष से कार्रवाई नहीं करने के बदले पचास हजार रुपये की भी मांग की थी।

सुभाष ने अस्पताल में यह बात उसे बताई। सुभाष के हवलदार पर पचास हजार रुपये मांगने की विडियाे भी वायरल हाे रही है। एसपी बलवान सिंह राणा का कहना है कि डीएसपी काे मामले की जांच साैंप दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The matter of demanding bribe from Subhash of Mangali, SP investigation of DSP, will record statements of family members today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3laxqdC

ADD











Pages