शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में लंबे समय से रुके पड़े विकास कार्यों के एक बार फिर से शुरू होने की आस जगी है। लगभग ढाई करोड़ रुपए के टेंडर नपा प्रशासन ने खोल दिए है। जिसमें रेलवे पार्क, कश्यप चौपाल, प्रजापति चौपाल, सीवर टेपिंग, मेस्टिक लेयर, बैंच, टाइल बिछाने समेत अन्य काम होंगे। नपा का दावा है कि सोमवार को वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिले।
नगरपालिका गन्नौर में इस प्लान का अधिकतर समय चेयरमैन पद की कुर्सी को लेकर खींचतान रही है। फिलहाल चेयरमैन बने सत्यप्रकाश शर्मा का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते वाइस चेयरमैन सुनील लंबू ही कार्यकारी प्रधान का काम देख रहे है। लेकिन पार्षदों की गुटबाजी के चलते विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही।
पिछले करीब दो साल से शहर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। इस बीच नपा में स्टाफ की कमी भी खली है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले सप्ताह यानि सोमवार से शहर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। नगरपालिका ने छह कार्यों के टेंडर लगाए है, जोकि करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से पूरे होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3378Ymv