गांव जंडवाला बिश्नोईया में गोरी वाला रोड पर राज कनाल नहर के पुल के पास एक ट्रक बंदरों के झुंड को बचाते हुए खाई में गिर गया। ट्रक के साइलैंसर से वहां पड़ी पराली में आग लग गई। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रहा कि ट्रक पेड़ों में अटक जाने से चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक मालिक जगदीश कुमार पुत्र राम लाल निवासी रायसिंह वाली जिला गंगानगर, राजस्थान ने बताया कि उनका ड्राइवर अशोक कुमार गंगा से संगरिया रोड पर आ रहा था। जैसे ही वह राजस्थान केनाल नहर के पुल के पर पहुंचा तो पुल क्रॉस करते ही अचानक बंदरों का झुंड रोड पर आ गया।
जिसको बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिर गया और सैलेनसर से वहां पर पड़ी पराली में आग लग गई। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी फायर बिग्रेड चालक कृष्ण कुमार, फायरमैन देवानंद व विक्रम टीम ने आग पर काबू पाया और वहां खड़े पेड़ों में आग फैलने से बचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान केनाल के पुल पर हैवी वाहनों का आवागमन दिन-रात रहता है वही स्कूल और रोडवेज बस से भी सिरसा संगरिया रोड पर इसके बीच गुजरती है लेकिन पुल की हालत खस्ता हो चुकी है। पहली बुर्जी भी दर्क चुकी है तथा बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद राजस्थान केनाल के अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। इसी प्रकार पुल के दोनों ओर सुरक्षा साइन बोर्ड भी नहीं है। पुल संकरा होने से कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J3jow7