कोरोना संक्रमण से बचने को जागरूक करेगी सांगवान खाप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 November 2020

कोरोना संक्रमण से बचने को जागरूक करेगी सांगवान खाप

सर्दी का बढ़ता प्रकोप, विवाह-शादियों के सीजन और प्रदूषण की भयंकर मार। कोरोना के लिए इससे बढ़कर और क्या अनुकूलता हो सकती है। देश पिछले दिनों कुछ संभला था लेकिन अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपना रूप धारण कर रही है। शासन-प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं। लाॅकडाऊन अब बेमानी है। क्या किया जाए। शासन-प्रशासन जन-मानस को दिशा निर्देशों का पालन करने की गुहार लगा रहा है।

इस विकट परिस्थिति में सांगवान खाप-40 ने इस महामारी से बचने के लिए अपने प्रचार तंत्र को सक्रिय किया है। लोगों को विवाह-शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ ना हो इसके लिए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का निर्णय लिया है। इसमें सांगवान खाप ने सभी से प्रार्थना की है कि विवाह-शादियों व सामाजिक कार्यक्रमों में कम से कम लोगों को बुलाया जाए, जिससे इस भयंकर बीमारी से बचा जा सके।

इस कार्यक्रम में सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान, सचिव नरसिंह सांगवान, कन्नी प्रधान सूरजभान, सूरजभान सांगवान, मा. प्रताप सिंह सांगवान, कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह सांगवान, राम सिंह, वेदपाल सांगवान, राज सिंह सांगवान, ईश्वर सिंह सांगवान, रविंद्र सांगवान, पृथ्वी सिंह नंबरदार, सुरेंद्र सिंह सांगवान, रामकिशन, अजय पार्षद, ईश्वर सिंह कमांडर, रणसिंह, कप्तान राजमल सिंह सांगवान, कप्तान सुरेंद्र सिंह सांगवान आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lT3T8L

ADD











Pages