शिव मावा भंडार के मालिक का बेटा अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 November 2020

शिव मावा भंडार के मालिक का बेटा अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

कार में अवैध देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे शिव मावा भंडार के मालिक धीरज सिंगल के 22 वर्षीय बेटे सागर सिंगल को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत चांदनी बाग थाने में केस दर्ज किया गया है। सीआईए-2 इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी धीरज सेक्टर 12 का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूला कि कुछ साल पहले उसके दादा पर हमला हुआ था।

उसने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन लाइसेंस नहीं बन पाया। उसकी सनौली रोड पर शिव मावा भंडार के नाम से दुकान है। उसका मावा यूपी से आता है। करीब 4 साल पहले वह यूपी से देसी पिस्तौल और कारतूस लेकर आया था। हथियार वह स्विफ्ट डिजायर कार में रखकर चलता था। रविवार को वह किशनपुरा एरिया में घूम रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32w9ASe

ADD











Pages