पत्नी की हत्या कर शव कंबल में लपेट फरार हुआ पति, बदबू आने पर मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 November 2020

पत्नी की हत्या कर शव कंबल में लपेट फरार हुआ पति, बदबू आने पर मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

अशोक विहार में पत्नी की हत्या कर पति ने शव को कंबल में लपेट कर फरार हो गया। कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने इसकी सूचना सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मूल रूप से नेपाल निवासी नैना सुनवार अशोक विहार गली नंबर 5 में सुखपाल के घर पहली मंजिल पर बने कमरे में किराए पर अपने पति के साथ रहती थी। नैना का पति भारत चाउमीन बर्गर की रेहड़ी लगाता है। पिछले चार दिन से नैना के कमरे पर ताला लगा हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOcff8

ADD











Pages