पेंशनधारकाें काे जीवन प्रमाण-पत्र के रीन्यूवल के लिए बैंक के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। यही कारण है कि हिसार के साथ भिवानी, सिरसा और फतेहाबाद के पेंशनधारक 60 से लेकर 90 किलोमीटर से अधिक का सफर कर हिसार में कर्मचारी भविष्य निधि के कार्यालय में लगाए शिविर में अावेदन करने पहुंच रहे हैं।
हिसार से भिवानी की दूरी 60, सिरसा की दूरी करीब 90 और फतेहाबाद करीब 50 किलोमीटर दूर है। भास्कर रिपाेर्टर ने साेमवार काे डाबड़ा चाैक के पास लगाए शिविर में पहुंचे कुछ बुजुर्गाें से बात की ताे उन्हाेंने बैंक अधिकारियाें पर लगातार चक्कर कटाने का आराेप लगाया।
नलवा वासी रिटायर्ड कर्मचारी राज सिंह ने बताया कि पिछले 3 दिन से जीवन प्रमाण-पत्र के रीन्यूवल के लिए वह बैंक के चक्कर काट रहे हैं। बैंक अधिकारियाें का कहना है कि उनके यहां पर मशीन में खराबी है, जिसके कारण रीन्यूवल नहीं हाे सकता। अब वह नलवा से हिसार कर्मचारी भविष्य निधि की तरफ से लगाए शिविर में पहुंचे हैं।
भिवानी के मनाेज का कहना है कि वह जीवन प्रमाण-पत्र के रीन्यूवल के लिए बैंक अधिकारियाें के दस से अधिक चक्कर काट चुके हैं मगर हर बार उन्हें आश्वासन देकर टकरा दिया गया। अब करीब 60 किलाेमीटर का सफर तय कर वह हिसार पहुंचे तथा कर्मचारी भविष्य निधि के अधिकारियाें के यहां पर आवेदन किया।
नियाना गांव की छाेटाे भी जीवन प्रमाण-पत्र के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के अधिकारियाें के यहां पर पहंुची। कहा कि बैंक अधिकारी बार-बार चक्कर कटवाते रहते हैं। कभी मशीन खराब हाेने ताे कभी स्टाफ नहीं हाेने की बात कहीं जाती है।
बैंक के अधिकारियाें और कर्मचारियाें द्वारा पेंशनधारकाें काे चक्कर कटाने के मामले की जानकारी नहीं है। पेंशनधारकाें काे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी।'' -डाॅ. प्रियंका साेनी, डीसी, हिसार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bC3RM