उपमंडल में किसानों द्वारा पराली दिलाए जाने की लगातार सूचनाएं मिलने के चलते कृषि विभाग की टीम सतर्क हो गई है। शनिवार को गांव जोगीवाला में पराली जलाते किसान पर एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर जुर्माना किया। साथ ही सभी किसानों से पराली को न जला कर भूमि में मिलाने का आह्वान किया। गांव जोगेवाला में मांगे आना रोड की ओर खेतों में उपमंडल कृषि अधिकारी जितेंद्र अहलावत और कार्यकारी खंड कृषि अधिकारी सुनील कुमार की टीम ने एक किसान को खेतों में पराली जलाते पाया।
जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का चालान किया। किसान काला सिंह पुत्र गंडा सिंह पर कार्रवाई करते हुए कार्यकारी उपमंडल कृषि अधिकारी जितेंद्र अहलावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में किसान सबसे जागरूकता के साथ भूमिका निभा सकते हैं।
इसके लिए पराली न जलाने को लेकर एनजीटी व सरकार के आदेश हैं। जिनका पालन किया जाए इसके चलते कृषि विभाग की टीम की ओर से किसान को जुर्माना किया गया वहीं अन्य धान उत्पादक किसानों को भी पराली में जलाकर भूमि में मिलाते हुए जीवन सम बढ़ाने का आह्वान किया। किसानों ने बताया कि पराली के निदान पर किसानों को काफी खर्च वहन करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lUyWB9