भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पाई पीडब्ल्यूडी की ईंटें - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 November 2020

भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पाई पीडब्ल्यूडी की ईंटें

यमुनानगर-करनाल सड़क मार्ग संधाली गांव के निकट मेहता पेट्रोल पंप के सामने से टूटा पड़ा है। सड़क में पड़े गड्ढों की पीडब्ल्यूडी ने गत दिनों ईंटों से मरम्मत तो की थी लेकिन भारी वाहनों के आगे ईंटों की मरम्मत मात्र कुछ दिन ही चल पाई। क्षेत्रवासियों ने विभाग से टूटी सड़क पर तारकोल का पैचवर्क कराने की मांग की है।

क्षेत्रवासी सुशील कुमार, शुभम, अनिल, विनोद, पंकज, सूरज व कृष्ण का कहना है कि यमुनानगर-करनाल सड़क मार्ग दो डिस्ट्रिक्ट को आपस में जोड़ता है। खनन जोन होने के चलते इस पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है इसलिए यह सड़क कई जगह से टूट गई है। सड़क में गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क में पड़े गड्ढों को ईंटों से भरने का कार्य तो किया जा रहा है लेकिन भारी वाहनों के आगे ईंटों का पैचवर्क मात्र कुछ ही दिन चल पाता है।

इसलिए विभाग को चाहिए कि जहां-जहां से सड़क टूटी हुई है वहां पर तारकोल का पैचवर्क कराया जाए। विभाग के एसडीओ विनोद शर्मा का कहना है कि तारकोल का बजट विभाग के पास नहीं था। राहगीरों को परेशानी न हो इसलिए गड्ढों को ईंटों की मदद से भर दिया गया था। जल्द ही सड़क में पड़े गड्ढों पर तारकोल का पैचवर्क कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UScoVu

ADD











Pages