शीतलहर चलने से सीजन का सबसे ठंडा रहा दिन, अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 30 December 2020

शीतलहर चलने से सीजन का सबसे ठंडा रहा दिन, अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज

पिछले तीन दिन से शीत लहर चलने से बुधवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि वीकएंड पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिन तक रहने की संभावना है। दिसंबर महीने की शुरूआत में इस बार ठंड कम थी, लेकिन पिछले दस दिन से ठंड बढ़ गई है। इससे पहले गत 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

लेकिन बुधवार को सीजन का सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बुधवार सुबह कोहरा भी छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम होकर 100 मीटर तक रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो जनवरी से छह जनवरी तक बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hBTCfN

ADD











Pages