दो डाॅक्टर व एक छात्र सहित 10 में मिला कोरोना संक्रमण, रिकवरी 98.11%, एक्टिव केस 80 - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 January 2021

दो डाॅक्टर व एक छात्र सहित 10 में मिला कोरोना संक्रमण, रिकवरी 98.11%, एक्टिव केस 80

कोरोना की वैक्सीन आने की कवायद के बीच अभी कोरोना का दंश थम नहीं रहा है। जिले में शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय की टीम ने 764 के सैंपल एकत्रित किए। ऐसे में शनिवार काे 10 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को सामने आए 10 नए मरीजों में दो डॉक्टर, एक प्रिसिंपल, दो गृहिणी, एक छात्र, 52 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी, तेज कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक, कलानौर में 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

मरीजों के ठीक होने के बढ़ते आंकडे के चलते अब हम 100 फीसदी से मात्र दो कदम ही दूर रह गए हैं। कोविड रिकवरी दर बढ़कर अब 98.11 फीसदी पर पहुंच गई है। जिले में अब तक कोविड केस 12170 तक जा चुके हैं। हालांकि इनमें से अब सिर्फ 80 मरीज ही संक्रमित बचे हैं। इसी के चलते कोविड केसों की सक्रियता दर 4.83 फीसदी दर्ज की गई है।

वहीं अब सक्रिय केसों के 68 मरीज होम आइसोलेशन में भेजे गए हैं। इसके अलावा गंभीर श्रेणी के 12 मरीज पीजीआईएमएस के कोविड सेंटर में भर्ती किए गए हैं। जिले में अब कोविड से मौत का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया है। कोरोना काल ही बात करें तो अब तक जिले में 12,170 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें से 11941 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब रविवार को 411 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona infection in 10, including two doctors and one student, recovery 98.11%, active case 80


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35s1hs9

ADD











Pages