15 किमी की रफ्तार से चली शीतलहर, 6 डिग्री गिरा दिन का पारा, बढ़ी ठिठुरन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 10 January 2021

15 किमी की रफ्तार से चली शीतलहर, 6 डिग्री गिरा दिन का पारा, बढ़ी ठिठुरन

पश्चिमी विक्षोभ के मूव हो जाने के बाद शनिवार रात को विंड पैटर्न में बदलाव आ गया। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलीं। 15 किमी की रफ्तार से चली शीतलहरों से शनिवार के मुकाबले 6 डिग्री तापमान गिरकर 12 डिग्री पर आ गया। रविवार को दिन इस सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से रात के तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया जाएगा।

सुबह और शाम को कोहरा भी छाएगा। राजस्थान पर बने हवाओं के चक्रवात के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। वहीं, रात का तापमान गिरने लगा। शुक्रवार को ही न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। शनिवार रात को फिर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया।

15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने लगीं। इन हवाओं संग पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में आ गया। रविवार सुबह बादल छाए रहे। वहीं, शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ती चली गई। दोपहर 1 बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर करीब 2 बजे धूप निकल आई लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप बेअसर रही। न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या, गिरेगा रात का तापमान, छाएगा कोहरा

माैसम वैज्ञानिक डाॅ. डीपी दुबे ने बताया कि विंड पैटर्न में बदलाव आ गया है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का चलना शुरू हो गया है। सोमवार से आसमान साफ रह सकता है। इससे दिन के तापमान मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

ठंड से मरने वाले की नहीं हो पाई पहचान

अशोक विहार कॉलोनी में श्मशान घाट के पास शनिवार रात को ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। किला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है। किला थाना के हवलदार ने बताया कि रविवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी नजदीक श्मशान घाट के पास सड़क पर 40 से 42 साल के एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी मौत सर्दी में बाहर रहने के कारण हुई है। वह बाबा के भेष में थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जहां जगह मिली, वहीं डाल लिया बसेरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bnC9qp

ADD











Pages