किसानों का 4 घंटे ट्रैक्टर मार्च, बाेले-ये ट्रायल, 23 काे दिल्ली जाएंगे, 26 काे दुष्यंत काे राेकेंगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 January 2021

किसानों का 4 घंटे ट्रैक्टर मार्च, बाेले-ये ट्रायल, 23 काे दिल्ली जाएंगे, 26 काे दुष्यंत काे राेकेंगे

कृषि कानूनाें काे रद्द करने की मांग काे लेकर नई अनाज मंडी से भारतीय किसान यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली दाेपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे खत्म हुई। इसमें अम्बाला ब्लाॅक वन और टू से किसानाें ने हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने दावा किया कि रैली में 3 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए। भाकियू (चढ़ूनी गुट) के जिला उपप्रधान गुलाब सिंह मानकपुर ने कहा कि ट्रैक्टर रैली निकाल किसानाें ने ट्रायल दिखाया है।

अब वह 23 जनवरी काे ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हाेंगे और 26 जनवरी काे दुष्यंत चाैटाला काे अम्बाला में आने से राेककर दम दिखाएंगे। वहीं, रैली की शुरुआत में ट्रैक्टर दाेपहर 12 बजे नई अनाज मंडी से चले थे, शाम 4 बजे तक रैली खत्म हाेने तक भी मंडी से ट्रैक्टर निकलते रहे। खास बात यह भी रही कि एक तरफ ग्राम सचिव का सुबह और शाम काे एग्जाम था। जिससे शहर में भीड़ ज्यादा थी।

दाेपहर में ज्यादा भीड़ हाेने से लग गया जाम
जिले के 63 सेंटराें पर ग्राम सचिव का एग्जाम करवाया गया। सुबह 12 बजे प्रथम चरण में एग्जाम खत्म हुआ था। भाकियू नेताओं ने ट्रैक्टर राेककर एग्जाम देने आए युवाओं काे सड़क पार कर निकलने दिया। हालांकि दाेपहर में शहर में वाहनाें की भीड़ बढ़ने से शहर के अग्रसेन चाैक पर जाम लग गया। पाॅलीटेक्निक, आर्य चाैक, कालका चाैक पर भी जाम से परेशानी रही। अम्बाला शहर व कैंट ब्लाॅक से किसान बुलाए गए थे।

मंडी में एकत्रित हाेकर किसानाें ने रूट प्लान बनाया। इसके बाद किसान भाकियू जिला उपप्रधान गुलाब सिंह मानकपुर, अम्बाला ब्लाॅक वन प्रधान सुखविंद्र सिंह जलबेड़ा, अमरजीत माेहड़ी के नेतृत्व में रैली लेकर रवाना हुए। किसानाें की रैली नई अनाज मंडी से शुरू हाेकर अग्रसेन चाैक, कालका चाैक से हाेते हुए जंडली पुल, माॅडल टाउन, प्रेम नगर, सिटी सिविल अस्पताल के पास से हाेते हुए दाेबारा नई अनाज मंडी में पहुंची।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला सिटी | किसानाें द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के चलते अग्रसेन चाैक पर लगा जाम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38rX1Lk

ADD











Pages