डेयरी कॉम्प्लेक्स की सड़क से कीचड़ की सफाई शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 January 2021

डेयरी कॉम्प्लेक्स की सड़क से कीचड़ की सफाई शुरू

डिप्टी मेयर अनिल कुमार व पार्षदों की ओर से निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को फटकार मिलने के बाद कन्हेली रोड डेयरी कांप्लेक्स परिसर की सड़कों पर फैले कीचड़ की सफाई शनिवार काे शुरू हो गई है। गत गुरुवार को ही जेसीबी लगाकर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोई गई सड़क पर बरसात के चलते जमा हुए कीचड़ की सफाई चालू करवाई गई।

कॉम्प्लेक्स की मुख्य सड़क की सफाई पहले कराई जा रही है। साथ ही सीवर लाइन बिछाने का बचा कार्य भी शुरू कराया गया है। जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के दौरान यहां के डेयरी संचालकों ने शिकायत की थी कि बार बार सड़क तोड़े जाने के चलते उनका अपने प्लाॅट तक पहुंचना भी मुश्किल है। ऐसे में पशुओं के लिए चारा पानी का इंतजाम भी मुश्किल हो गया है। अगले सप्ताह बुधवार को कन्हेली रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में अम्रुत योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बरसात के दाैरान बनी हुए कीचड़ काे जेसीबी से साफ करते कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iazkdP

ADD











Pages