ट्रैफिक पुलिस ने की दुकानाें से बाहर सामान और अस्पतालों के सामने वाहन न खड़ा करने की अपील - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 January 2021

ट्रैफिक पुलिस ने की दुकानाें से बाहर सामान और अस्पतालों के सामने वाहन न खड़ा करने की अपील

यातायात पुलिस की टीम ने शनिवार काे शहर के सबसे व्यस्त सनाैली राेड पर दुकानाें बाहर सामान व अस्पतालों के सामने वाहन खड़े नहीं करने की अपील की। दुकानदाराें काे हाथ जाेड़कर आग्रह किया कि सड़क पर बहुत बाहर तक सामान रखने के कारण जाम लगता है। अस्पतालों के बाहर भारी मात्रा में वाहन खड़े हाेने से आने जाने वालाें काे गुजरने में परेशानी हाेती है।

अस्पताल संचालकाें की अपनी खुद की जिम्मेदारी बनती है कि वे पार्किंग व्यवस्था का प्रबंध करें। सिटी थाना एरिया ट्रैफिक इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया सनाैली राेड शहर का सबसे लंबा व व्यस्त रास्ता है। एक अनुमान के अनुसार प्रत्येक मिनट 50 से ज्यादा वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इस पर जाम भी सबसे ज्यादा रहता है। इसका प्रमुख कारण दुकानदार बहुत ज्यादा बाहर तक सामान रखते हैं।

इसके अलावा इस पर अस्पताल भी बहुत ज्यादा हैं। इनकी पार्किंग व्यवस्था बेहतर नहीं हाेने के कारण सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। टीम में शामिल हैड कांस्टेबल समेत समेत 6 जवानों काे साथ लेकर दाेपहर 2 बजे संजय चाैक से जागरूकता अभियान शुरू किया था। शिव चाैक तक दाेनाें तरफ के दुकानदाराें व अस्पताल संचालकाें काे शाम 5:30 बजे तक समझाया। इस दाैरान कई दुकानदाराें ने बहस भी की। फिर भी सभी काे प्यार से ही समझाया कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। कई दुकानदार अतिक्रमण खत्म करने के लिए सहयाेग काे तैयार हाे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. सनाैली राेड पर अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह करते सिटी ट्रैफिक इंचार्ज दलबीर सिंह व उनकी टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39gkiyV

ADD











Pages