
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं का परीक्षा परिणाम 18 मई रात 12 बजे घोषित होगा। यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अभी परिणाम की वेरिफिकेशन चल रही है, जिसके खत्म होने के कारण 12 बजे परिणाम घोषित होगा। वहीं दसवीं का रिजल्ट 21 मई को घोषित किया जाएगा। डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से आयोजित की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2k51qtt