हिसार मंदिर से दर्शन कर निकल रहे CM पर युवक ने फेंका काला तेल, कार्यकर्ताओं ने आरोपी को धुना - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 18 May 2018

हिसार मंदिर से दर्शन कर निकल रहे CM पर युवक ने फेंका काला तेल, कार्यकर्ताओं ने आरोपी को धुना

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हिसार में रोड शो की शुरुआत से पहले ही उनकी सिक्योरिटी में सेंध लग गई। सीएम रोड शो से पहले श्रीदेवी भवन मंदिर में पहुंचे थे। यहां गोवंश को सवामणी का प्रसाद खिलाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ के बीच मौजूद एक युवक ने हाथ में ली हुई सीसी से सीएम पर तेल फेंक दिया। तेल सीएम के चेहरे और कपड़ों पर गिरा। युवक वहां तेज आवाज में चौ. देवीलाल अमर रहे के नारे लगाता रहा। तेल फेंकते ही सिक्योरिटी में खलबली मच गई। पुलिस कर्मचारियों व सीएम सिक्योरिटी स्टाफ से युवक को दबोच लिया। इसके बाद में उसे थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार युवक जाखोद खेड़ा निवासी प्रवीन बताया गया। पुलिस मामले की जांच और युवक से पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि इनेलो के प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि युवक इनेलो का वर्कर नहीं है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wMD80y

ADD











Pages