4 मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने आधीरात बाद भी की सुनवाई, कर्नाटक मसले पर सिंघवी ने तारीफ में कहा- इंसाफ सोता नहीं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 18 May 2018

4 मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने आधीरात बाद भी की सुनवाई, कर्नाटक मसले पर सिंघवी ने तारीफ में कहा- इंसाफ सोता नहीं

नई दिल्ली. आधी रात बीतने के बावजूद कर्नाटक मामले की सुनवाई के लिए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कानून कभी सोता नहीं। कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला के भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस ने रात 11 बजे अदालत में अपील की थी। उनकी तरफ से सिंघवी ने दलीलें दी थीं। हालांकि, 50 मिनट सुनवाई के बाद अदालत ने राज्यपाल के फैसले पर रोक से इनकार कर दिया था। बता दें कि देश में अब तक चार बार ऐसा हुआ है, जब आधी रात बीतने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सुनवाई के लिए खोले गए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2k6VSP8

ADD











Pages