
मोदी सरकार के चार साल के कामकाज पर देश के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे आ चुके हैं। भास्कर सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता उभरकर सामने आई है। हालांकि, बढ़ती महंगाई और घटती नौकरियां आम लोगों की नाराज़गी का सबसे बड़ा कारण बनकर उभरे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 70% लोगों के अनुसार मोदी अब भी लोकप्रिय हैं। इनमें से 47% के अनुसार तो वे इस समय 2014 से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। महंगाई और घटती नौकरियों को 54% लोगों ने सरकार की सबसे बड़ी विफलता के रूप में चुना है। 2 लाख 81 हजार 292 पाठकों ने भास्कर सर्वे में हिस्सा लिया। सर्वे में प्राप्त जानकारियों का आकलन प्रोफेशनल सर्वे एजेंसी मार्केट सेपियंस ने किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GsPlan