
लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ से 81 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले के खैराबाद में इन दिनों आवारा कुत्तों का आंतक है। कुत्तों के हमले के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात पुरुष और 23 बच्चे घायल हैं। मामले को गंभीरता लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ 11 मई को सीतापुर जिले का दौरा किया था उसके साथ ही गुरपलिया गांव भी पहुंचे थे। सीएम ने इस दौरान मामले की जांच करने को कहा था। सीएम के दौरे के बाद जिले में कुत्तों के हमले से दो और मौते हो गई है। गुरुवार को एक बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीतापुर में कुत्तों के हमलों की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर के आदित्य तिवारी अपनी टीम के साथ सीतापुर पहुंचे। हालांकि सीएम के दौरे के बाद गुरपलिया में कुत्तों द्वारा हमले की कोई जानकारी नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KEOje2