
यहां SP ऑफिस में एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी। इससे पहले कि वो कुछ गलत कदम उठाती, पुलिस ने उसे रोक लिया। महिला ने पति के 2 दोस्तों पर रेप का इल्जाम लगाया है। उसका यह भी कहना है कि पति ने दूसरी शादी करके उसे छोड़ दिया और घर खर्च भी नहीं देता। महिला का कहना था कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उधर, पुलिस महिला को किसी मनोचिकित्सक से दिखाने की बात कह रही है। साथ ही SP ने उसकी शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rRvddD