
शहर में बेखौफ लुटेरे 3 दिन में लूट की 10 वारदात कर चुके हैं। गुरुवार दोपहर 2 बजे सेक्टर 25 पार्ट-टू में वृद्ध से चेन छीनी। रात 9:50 बजे मॉडल टाउन में मेडिकल हॉल बंद करके स्कूटी से घर जा रहे मां-बेटे से 1.35 लाख रुपए लूट लिए। 3 दिन में लुटेरों वारदात पर वारदात कर रहे हैं और पुलिस सिर्फ कागज भरने में जुटी है। कई जगह से बदमाशों के फुटेज भी मिले, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MwEZdV