
प्रदेशभर में शुक्रवार को आशा वर्कर ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। आशा वर्करों ने सभी शहरों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन देते हुए गिरफ्तारियां दी। इस प्रदर्शन के लिए उन्होंने पहले से ही ऐलान कर दिया था। उनका कहना था कि सरकार एक फरवरी को हुए समझौते के अनुसार सभी मांगे पूरी करें। उनके साथ वादा खिलाफी की जा रही है। वहीं सरकार की ओर से बुधवार को उनसे रिटन में मांगें ली गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ymiyoq